{"_id":"6aad483e8eed6d7cdc01aba9","slug":"temples-decked-up-for-radhashtami-in-barsana-in-mathura-security-arrangements-tightened-2026-09-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राधाष्टमी 2026: उल्लास में डूबा बरसाना, श्रीजी के दर्शन को उमड़ने लगी भक्तों की भीड़; सुरक्षा व्यवस्था कड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राधाष्टमी 2026: उल्लास में डूबा बरसाना, श्रीजी के दर्शन को उमड़ने लगी भक्तों की भीड़; सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
Fri, 18 Sep 2026 07:49 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 18 Sep 2026 07:49 PM IST
सार
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बरसाना को जोन और सेक्टर में बांटकर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रमुख स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित तरीके से मंदिर तक पहुंचाने और वापस भेजने के लिए निर्धारित मार्गों का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
निरीक्षण करते अधिकारी और मंदिर में की गई भव्य सजावट।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
राधाष्टमी के महापर्व को लेकर बरसाना पूरी तरह सज गया है। श्रीजी के प्राकट्य उत्सव की पूर्व संध्या पर बरसाना में बधाइयों के स्वर गूंजते रहे। मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है। राधाष्टमी पर लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया है। चप्पे-चप्पे पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात रहेगा।
श्रीजी मंदिर में राधारानी के प्राकट्य की बधाई का क्रम शुरू होते ही बरसाना का माहौल भक्तिमय हो गया। दूर-दराज से आए श्रद्धालु राधारानी के दर्शन और प्राकट्य उत्सव के साक्षी बनने के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर के साथ प्रमुख मार्गों और भीड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। राधाष्टमी के आयोजन को लेकर अधिकारियों ने बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बरसाना को जोन और सेक्टर में बांटकर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

प्रमुख स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित तरीके से मंदिर तक पहुंचाने और वापस भेजने के लिए निर्धारित मार्गों का पालन कराया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था में सीसीटीवी कैमरों की अहम भूमिका रहेगी। कंट्रोल रूम से मंदिर परिसर, प्रमुख बाजारों, प्रवेश मार्गों और भीड़ वाले स्थानों पर नजर रखी जाएगी। डीएम चंद्रप्रकाश सिंह व एसएसपी श्लोक कुमार ने किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। साथ ही कहा है कि पार्किंग और होल्डिंग एरिया में वाहनों को व्यवस्थित कराया जाएगा। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित मार्गों का प्रयोग करने और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।