{"_id":"6aec9102277b6898190ea057","slug":"video-shared-joys-of-diwali-with-those-in-need-in-mathura-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जरूरतमंदों के साथ बांटी दिवाली की खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा के कोसीकलां में ब्रज प्रभात सेवा संस्थान ने आर्य समाज धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में 271 गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को दिवाली मनाने के लिए आवश्यक सामग्री वितरित की। कार्यक्रम में संरक्षक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता तरुण सेठ, पूर्व पालिकाध्यक्ष रोशनलाल सौखिया, सीमा रानी, मंत्री प्रतिनिधि कर्मवीर चौधरी और योगेश धनोतिया ने कहा कि समाज के संपन्न लोगों को जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। दिवाली जैसे पर्व पर उन परिवारों की चिंता करना जरूरी है, जिनके लिए सीमित आमदनी में त्योहार की व्यवस्था करना भी चुनौती होता है। जरूरतमंदों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। त्योहार की असली खुशी तभी है, जब समाज के कमजोर और वंचित वर्ग के घरों में भी खुशियों के दीप जलें। उन्होंने कहा कि 271 परिवारों तक सहायता पहुंचाने का उद्देश्य केवल सामग्री वितरण नहीं, बल्कि उन्हें यह एहसास कराना है कि समाज उनके साथ खड़ा है। कार्यक्रम में प्रधान अनिल अग्रवाल, कन्हैयालाल गोयल, राजेश अग्रवाल, धर्मदेव महाराज, संजय कृष्ण शास्त्री, महेश अग्रवाल, कपिल खंडेलवाल, धर्म प्रकाश, अन्नू पालीवाल, मनोज आर्य आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।