{"_id":"6aeb7afff48ba52d650897ea","slug":"video-security-vigil-for-diwali-police-conduct-awareness-campaign-in-markets-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दिवाली पर सुरक्षा का पहरा, पुलिस ने बाजारों में चलाया जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दिवाली पर सुरक्षा का पहरा, पुलिस ने बाजारों में चलाया जागरूकता अभियान
हरियाणा, राजस्थान की सीमाओं से सटे कोसीकलां में दिवाली पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस की गश्त और निगरानी भी बढ़ा दी गई है। पुलिस ने बाजारों में व्यापारियों से सर्तकता बरतने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। बुधवार की शाम को एसपी ग्रामीण आलोक राज नारायण ने प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार, पुलिस बल के साथ नगर में पैदल मार्च किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पैदल मार्च नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और बाजारों से होकर गुजरा। इस दौरान टीम ने पुलिस बल की सक्रियता और सतर्कता का निरीक्षण किया। एसपी ग्रामीण ने व्यापारियों को बताया गया कि त्योहार के दौरान बाजारों में भीड़ का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व चोरी, टप्पेबाजी और अन्य वारदातों को अंजाम दे सकते हैं। ऐसे में दुकानों पर आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों और आसपास की गतिविधियों पर विशेष नजर रखें। कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने व्यापारियों से दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चालू रखने, प्रवेश और निकास मार्गों पर निगरानी रखने तथा नकदी के लेनदेन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में पुलिस से तत्काल संपर्क करने के लिए जागरूक किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।