Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Rs 70 lakh robbery in Chandni Chowk’s Kucha Mahajani solved
{"_id":"6aeb2ce0925311abee0af0bf","slug":"video-rs-70-lakh-robbery-in-chandni-chowks-kucha-mahajani-solved-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"चांदनी चौक के कूचा महाजनी से 70 लाख रुपये लूट का पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदनी चौक के कूचा महाजनी से 70 लाख रुपये लूट का पर्दाफाश
नई दिल्ली। चांदनी चौक के कूचा महाजनी से 70 लाख रुपये लेकर निकले कारोबारी के कर्मचारी को लूटने की साजिश की जड़ उसी बाजार में छिपी थी। यहां काम कर चुके एक युवक को पता था कि कौन, कब और कितनी नकदी लेकर निकलता है। इसी जानकारी के आधार पर उसने साथियों के साथ मिलकर लूट की कथित साजिश रची। गुलाबी बाग अंडरपास के पास स्कूटी सवार की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर 70 लाख रुपये लूटने के मामले में उत्तरी जिला पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 30.23 लाख रुपये नकद और एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर को पीड़ित 70 लाख रुपये लेकर मायापुरी लौट रहा था। रात करीब 9:30 बजे डीएन रोड पर तीन बदमाशों ने उसकी स्कूटी रुकवाई। एक ने आंखों में मिर्च पाउडर डाला, जबकि अन्य ने मारपीट कर नकदी से भरा बैग लूट लिया।
जांच में कूचा महाजनी के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी निगरानी से आरोपियों की पहचान हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान योगेश कुमार, सीतू, चंदन कुमार, सुभोभन उर्फ सोनू, मनीष कुमार उर्फ विक्की और मंटू यादव के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, मंटू पहले कूचा महाजनी में क्लीनर का काम करता था और उसे नकदी लेकर जाने वालों की गतिविधियों की जानकारी थी। इसी जानकारी से उसने साथियों को लूट के लिए तैयार किया। पुलिस दो अन्य संदिग्धों पवन और वकील की तलाश कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।