Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mathura News
›
Sanskrit questions proved tricky in D.El.Ed. exam while questions on Hindi and Computer provided relief to candidates
{"_id":"6ab7dd04ba4297e8e8024c2a","slug":"video-sanskrit-questions-proved-tricky-in-deled-exam-while-questions-on-hindi-and-computer-provided-relief-to-candidates-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: डीएलएड परीक्षा में संस्कृत ने उलझाया, हिंदी और कंप्यूटर के प्रश्नों ने दी परीक्षार्थियों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: डीएलएड परीक्षा में संस्कृत ने उलझाया, हिंदी और कंप्यूटर के प्रश्नों ने दी परीक्षार्थियों को राहत
मथुरा में डीएलएड तृतीय सेमेस्टर परीक्षा के अंतिम दिन शनिवार को मुख्य विषयों के पेपर आयोजित किए गए। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले अभ्यर्थियों की मिश्रित प्रतिक्रिया देखने को मिली। परीक्षार्थियों के अनुसार संस्कृत विषय का प्रश्नपत्र थोड़ा कठिन और मध्यम (मॉडरेट) स्तर का रहा, जबकि हिंदी और कंप्यूटर के पेपर काफी सरल रहे। शनिवार को तीन पालियों में हिंदी, संस्कृत और कंप्यूटर विषयों की परीक्षा हुई। केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि तीनों ही विषयों में पिछले साल के प्रश्नपत्रों से कई प्रश्न दोहराए गए थे, जिससे जिन परीक्षार्थियों ने पुराने पेपर्स की तैयारी की थी, उन्हें काफी सहूलियत मिली। परीक्षार्थी तेजवीर सिंह ने बताया कि हिंदी, संस्कृत और कंप्यूटर के प्रश्नपत्रों में बीते साल के प्रश्नों की पुनरावृत्ति देखने को मिली, जिससे परीक्षा आसान हो गई। वहीं बदनपुर निवासी देवेश उपाध्याय ने बताया कि संस्कृत का पेपर मध्यम स्तर का था, जिसमें व्याकरण और अनुवाद के कुछ प्रश्नों ने थोड़ा उलझाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।