फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees from eight states took pledge in Mathura to build temple at Shri Krishna Janmabhoomi site

यूपी: मथुरा में जुटे आठ राज्यों के श्रद्धालु, श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण की ली शपथ

Sat, 26 Sep 2026 07:27 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 26 Sep 2026 07:27 PM IST
सार

कार्यक्रम में महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि का संघर्ष केवल अदालत की चारदीवारी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह करोड़ों हिंदुओं की आस्था, इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा विषय है। 

विज्ञापन
Devotees from eight states took pledge in Mathura to build temple at Shri Krishna Janmabhoomi site
कार्यक्रम में माैजूद अन्य राज्यों से आए श्रद्धालु। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बंगाल, ओडिशा, दिल्ली समेत आठ राज्यों से आए श्रीकृष्ण भक्तों ने शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि के मूल गर्भगृह स्थल पर पुनः भव्य-दिव्य मंदिर निर्माण का संकल्प लिया। श्रद्धालुओं ने हाथ उठाकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह प्रकरण के हिंदू पक्षकार एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन का समर्थन करते हुए अपने-अपने राज्यों में जनजागरण अभियान चलाने और इस विषय को हर हिंदू तक पहुंचाने की शपथ ली।
विज्ञापन


राया के गणेश बाग स्थित अग्रवाल सेवा सदन में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने एक स्वर में संकल्प दोहराते हुए कहा कि वे अपने गांव, शहर और समाज में श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े विषय पर जागरूकता फैलाएंगे और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का प्रयास करेंगे। संकल्प के दौरान पूरा परिसर 'जय श्रीकृष्ण' और 'आ गए हैं अवध बिहारी, अब आएंगे कृष्ण मुरारी' के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि का संघर्ष केवल अदालत की चारदीवारी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह करोड़ों हिंदुओं की आस्था, इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हर हिंदू अपने क्षेत्र में इस विषय को लेकर जनजागरण करे और समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आंदोलन की सबसे बड़ी ताकत जागरूक समाज होता है। यदि हर श्रद्धालु अपने गांव, मोहल्ले और नगर में दस नए लोगों तक इस विषय को पहुंचाने का संकल्प ले, तो यह अभियान देशव्यापी जनआंदोलन का रूप ले सकता है। उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालुओं का मथुरा पहुंचकर संकल्प लेना इस बात का संकेत है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि का विषय अब सीमित क्षेत्र का नहीं, बल्कि व्यापक जनआस्था का विषय बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगाल से यात्रा का नेतृत्व कर रहे संत असीम कृष्णदास ने कहा कि महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में जन्मभूमि मुक्ति का संघर्ष आगे बढ़ रहा है और अब इसे जन-जन तक पहुंचाने का दायित्व श्रद्धालुओं का भी है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों से आए भक्त अपने-अपने क्षेत्रों में इस संदेश को लेकर लौटेंगे और जनजागरण अभियान को आगे बढ़ाएंगे। कार्यक्रम में असीमदास, परमानंद दास, गोपालदास, राधारमण दास, नरोत्तम दास के अलावा विमल कुमार गर्ग, विजय अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, संकेत अग्रवाल, अमित अग्रवाल और नीरज अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।








 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed