{"_id":"6aa4fda35e089c94d003055a","slug":"video-registry-work-stalled-due-to-server-outage-people-facing-inconvenience-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सर्वर ठप होने की वजह से नहीं हो पा रही रजिस्ट्री, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सर्वर ठप होने की वजह से नहीं हो पा रही रजिस्ट्री, लोग परेशान
मथुरा के छाता में ई-स्टांप सर्वर ठप होने के कारण शुक्रवार को छाता तहसील परिसर में बैनामा कराने पहुंचे क्रेता और विक्रेताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह से शाम चार बजे तक मात्र 13 रजिस्ट्री ही हो सकीं, जिससे कार्यालय में दिनभर मायूसी का माहौल रहा। सुबह कार्यालय खुलते ही बड़ी संख्या में लोग अपने बैनामा के दस्तावेजों के साथ तहसील परिसर पहुंच गए थे। तय समय पर प्रक्रिया शुरू होनी थी, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते ई-स्टांप का सर्वर पूरी तरह डाउन हो गया। सर्वर न चलने की वजह से स्टांप पेपर की ऑनलाइन प्रक्रिया और डिजिटल वेरिफिकेशन का काम ठप पड़ गया। दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से रजिस्ट्री कराने आए लोग सुबह से ही अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे। घंटों बीत जाने के बाद भी जब सर्वर ठीक नहीं हुआ, तो लोगों और उपनिबंधक कार्यालय के कर्मचारियों के बीच असमंजस की स्थिति
बन गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।