Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mathura News
›
Preparations for Ramlila begin with Vedic chanting, groundbreaking ceremony held in the large garden of Ranganath Temple
{"_id":"6ad0ff2c68119b21ca09b633","slug":"video-preparations-for-ramlila-begin-with-vedic-chanting-groundbreaking-ceremony-held-in-the-large-garden-of-ranganath-temple-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रामलीला की तैयारियों का आगाज़, रंगनाथ मंदिर के बड़े बगीचा में हुआ भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रामलीला की तैयारियों का आगाज़, रंगनाथ मंदिर के बड़े बगीचा में हुआ भूमि पूजन
वृंदावन में श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में 23 अक्टूबर से शुरू होने वाली भव्य रामलीला के लिए तैयारियों का शुभारंभ हो गया है। कार्यक्रम के निर्विघ्न आयोजन और सफलता की कामना को लेकर कमेटी के पदाधिकारियों ने श्री रंगनाथ मंदिर स्थित बड़े बगीचा में वैदिक विधि-विधान से भूमि पूजन किया। शुभ मुहूर्त में आचार्य सुधीर कांत शास्त्री के सानिध्य में पूजन-अर्चन संपन्न हुआ। सर्वप्रथम प्रथम पूज्य देव भगवान श्रीगणेश का आह्वान कर पूजन किया गया। इसके बाद नवग्रह एवं षोडश मातृका का पूजन कर भगवान श्री राम, माता जानकी और हनुमान जी महाराज की आराधना की गई। रामलीला पंडाल के निर्माण की शुरुआत के रूप में बल्ली पूजन भी पारंपरिक रीति-रिवाज से पूरा हुआ। संस्थापक अध्यक्ष आलोक बंसल ने बताया कि शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर सभी देवी-देवताओं का पूजन कर प्रार्थना की गई है कि इस वर्ष की रामलीला पिछले वर्षों की तुलना में और भी अधिक भव्य और अलौकिक हो। इस अवसर पर अध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल, अनिल गौतम, वंशी तिवारी, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दीक्षित, शुभम अग्रवाल, आलौकिक शर्मा, नीरज गौतम, गोविंद खंडेलवाल, अजय अग्रवाल, आशीष ठाकुर, आनंद गुप्ता, पलाश अग्रवाल, आनंद शर्मा, ठाकुर कालीचरण सिंह, अशोक यादव, सुरेश मूर्ति वाले, आलोक अग्रवाल, हिमांशु बंसल, पवन गौतम एवं कृष्णकुमार गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी व श्रद्धालु उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।