{"_id":"6938296758492406f000e0cc","slug":"video-police-encounter-with-criminals-who-robbed-silver-from-businessman-two-accused-arrested-2025-12-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: व्यापारी से चांदी लूटने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: व्यापारी से चांदी लूटने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दो आरोपी गिरफ्तार
मथुरा के थाना रिफाइनरी पुलिस और एसओजी टीम ने मुठभेड़ के दौरान चांदी व्यापारी से लूट की घटना में शामिल बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ नेशनल हाईवे 19 पर सीआईएसएफ कट के पास हुई। मुठभेड़ में घायल होने पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि चांदी लूट करने वाले आरोपी अगनपुरा रास्ते से निकलने वाले हैं। इस सूचना पर एसओजी और थाना रिफाइनरी पुलिस की टीम ने संयुक्त चेकिंग अभियान शुरू किया। चेकिंग के दौरान बदमाशों से पुलिस की सीधी मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में दो आरोपी घायल हो गए। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान तीन अन्य आरोपी फायरिंग करते हुए जंगल के रास्ते भाग गए। घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अनुसार रजित पुत्र चोल सिंह ( 28) निवासी नंगला जोधना, थाना कागरौल, आगरा व प्रमोद उर्फ छोटू पुत्र बीरी सिंह (24 ) निवासी मोहल्ला कुशवाह, थाना कागारौल, आगरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई 4 किलो 400 ग्राम, घटना में प्रयुक्त बाइक, दो तमंचा, दो जिंदा कारतूस और तीन खोखा कारतूस बरामद किए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।