{"_id":"6a9d9dea04f70793480d8daa","slug":"fire-breaks-out-following-explosion-in-png-line-in-mathura-three-people-suffer-burns-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: पीएनजी लाइन में धमाके के साथ लगी आग, 12 फीट ऊंची उठी लपटें, मच गई अफरातफरी; तीन लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: पीएनजी लाइन में धमाके के साथ लगी आग, 12 फीट ऊंची उठी लपटें, मच गई अफरातफरी; तीन लोग झुलसे
Sun, 06 Sep 2026 10:38 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 06 Sep 2026 10:38 PM IST
सार
पीएनजी लाइन में धमाके के साथ लगी आग पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। गैस आपूर्ति बंद होने के बाद करीब आधे घंटे में पहुंची फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
पीएनजी लाइन में आग लगने के बाद उठी लपटें।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के कोसीकलां की राधा विहार कॉलोनी में रविवार शाम पीएनजी लाइन में आग लगने से भगदड़ जैसे हालात बन गए। तेज धमाके के बाद गैस लाइन से 10 से 12 फीट ऊंची लपटें उठने लगीं। करीब आधे घंटे तक गैस रिसाव जारी रहने से कॉलोनीवासी दहशत में घरों से बाहर निकल आए। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग झुलस गए।
कॉलोनी निवासी मुकुट ने बताया कि रात करीब आठ बजे अचानक तेज धमाका हुआ। लोग बाहर आए तो कॉलोनी गेट के पास बने पीएनजी चैंबर से आग की लपटें निकल रही थीं। आग आसपास फैलने लगी तो लोगों ने रास्ता बंद कर दिया। मुकुट का आरोप है कि पीएनजी लाइन बिछाने वाले ठेकेदार ने चैंबर पर ढक्कन नहीं लगाया था, जिससे लाइन ने आग पकड़ ली। ग्रीन गैस लिमिटेड के कार्यालय में फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
विज्ञापन
गैस आपूर्ति बंद होने के बाद करीब आधे घंटे में पहुंची फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। हादसे में मुकुट के 14 वर्षीय पुत्र मयंक, 18 वर्षीय पुत्र आदित्य और बहन मीरा झुलस गए। तीनों को अस्पताल ले जाया गया। कॉलोनीवासियों ने लापरवाही की जांच और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।