{"_id":"68cad86d4944481c01022a64","slug":"video-police-arrested-two-robbery-accused-in-mathura-2025-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पुलिस ने लूट के दो आरोपी पकड़े, बदमाशों ने बचने के लिए किया दरोगा पर फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पुलिस ने लूट के दो आरोपी पकड़े, बदमाशों ने बचने के लिए किया दरोगा पर फायर
मथुरा के गोवर्धन में थाना पुलिस ने क्षेत्र में छिनैती करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले इन बदमाशों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, लूटे गए दो मोबाइल फोन और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने बताया की थाना पुलिस टीम अडींग रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में बाइक सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। रोकने का प्रयास करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया, जिससे एसआई प्रदीप कुमार सिंह बाल-बाल बच गए। पीछा करने पर दोनों आरोपी अडींग रोड भवनपुरा पुलिया पर गिर गए और पुलिस ने उन्हें दबोच लिए। गिरफ्तार बदमाशों ने अपनी पहचान नगला रति, थाना मगोर्रा निवासी दीपक और मनीष बताई। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने हाल ही में दो वारदातें की थीं, एक महिला से पर्स छीनकर मोबाइल फोन व 1100 रुपये नगद लूटे थे। दूसरी बैंककर्मी महिला से एकता गौशाला के पास पर्स छीनकर मोबाइल फोन और सोने के ईयर रिंग लूटे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।