{"_id":"6a9ee805fe5d1be4a10119f4","slug":"video-pistol-and-jewelry-worth-lakhs-stolen-from-acjm-residence-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एसीजेएम के आवास से पिस्टल सहित लाखों के आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एसीजेएम के आवास से पिस्टल सहित लाखों के आभूषण चोरी
मथुरा के थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित जजेज कॉलोनी में चोरों ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) के सरकारी आवास को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। बंद आवास का ताला और कुंडी तोड़कर घुसे चोर लाइसेंसी पिस्टल, कारतूस, लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और 25 हजार रुपये ले गए। घटना की जानकारी छह सितंबर की सुबह उस समय हुई, जब सामान पहुंचाने आए डिलीवरी बॉय ने मकान का ताला टूटा देखा। जज की पत्नी प्रिया कुमारी की तहरीर पर चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मथुरा में तैनात एसीजेएम चार सितंबर की दोपहर करीब दो बजे सरकारी आवास संख्या जे-9 में ताला लगाकर अपने गृह जनपद हरियाणा के रोहतक गए थे। छह सितंबर की सुबह करीब 11:15 बजे डिलीवरी बॉय ने मकान के ताले टूटने की जानकारी प्रिया कुमारी को दी। इस पर प्रिया कुमारी ने वीडियो कॉल के माध्यम से घर की स्थिति देखी तो मुख्य दरवाजे और बेडरूम की कुंडी व ताले टूटे दिखाई दिए। इसके बाद उन्होंने मथुरा आकर आवास की जांच की तो देखा कि घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर से आठ जोड़ी सोने के कुंडल, दो सोने की अंगूठी, पेंडेंट सहित सोने की चेन, रुद्राक्ष सहित सोने की चेन, दो सोने की नथ, दो चांदी के सिक्के और 100 ग्राम चांदी का बिस्किट भी ले गए। चोरों ने मुख्य दरवाजे के साथ बेडरूम का ताला भी तोड़ा और घर की अच्छी तरह से तलाशी लेकर कीमती सामान समेट ले गए। तहरीर पर सदर बाजार पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने घटना के खुलासे के लिए पुलिस की छह टीमों का गठन किया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फील्ड यूनिट टीम और डॉग स्क्वाड ने मौके पर साक्ष्य एकत्रित किए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।