{"_id":"6af8a6e04622f9908801017d","slug":"video-nehrus-thoughts-and-contribution-to-nation-building-will-always-be-a-source-of-inspiration-mukesh-dhangar-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नेहरू के विचार और राष्ट्र निर्माण में योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे : मुकेश धनगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नेहरू के विचार और राष्ट्र निर्माण में योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे : मुकेश धनगर
पंडित जवाहरलाल नेहरू की 137वीं जयंती पर शनिवार को सेठबाड़ा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर की अध्यक्षता में पुष्पांजलि नमन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि नेहरू का मानना था कि राष्ट्र की वास्तविक प्रगति तभी संभव है, जब प्रत्येक नागरिक शिक्षित, स्वस्थ, आत्मनिर्भर और खुशहाल हो। उन्होंने शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, उद्योग और कृषि के क्षेत्र में महत्वपूर्ण संस्थानों की स्थापना कर आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी। राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान और दूरदर्शी विचार सदैव देशवासियों को प्रेरित करते रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि ने किया। इस दौरान मनोज गौड़, लता चौहान, रूपा लवानिया, दीपक दीक्षित, अनमोल कुंतल, रवि वाल्मीकि, रमेश कश्यप, जिलानी कादरी, महेश चौबे, पार्षद अबरार कुरैशी, शैलेंद्र चौधरी, बलवीर सिंह, अनिल खरे, अशोक श्रीवास्तव, शंकर लाल बघेल, लोकेंद्र सिंह यादव, राजेश कुमार, वकील कुरैशी, सुरेश शर्मा, राजेश कुमार, दिलशाद खान और पीएल वार्ष्णेय सहित अन्य कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।