Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Panipat News ›   Allegations of a 2,000-crore scam in paddy procurement; Dushyant Chautala demands a CBI probe.

धान खरीद में दो हजार करोड़ के घोटाले का आरोप, दुष्यंत चौटाला ने सीबीआई जांच की मांग उठाई

Sat, 14 Nov 2026 05:43 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Sat, 14 Nov 2026 05:43 PM IST
Allegations of a 2,000-crore scam in paddy procurement; Dushyant Chautala demands a CBI probe.
पानीपत। जननायक जनता पार्टी (जजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शनिवार को पानीपत में पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान आगामी छह दिसंबर को महेंद्रगढ़ में होने वाले पार्टी के स्थापना दिवस की ऐतिहासिक रैली को लेकर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गईं। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला और धान खरीद में करीब दो हजार करोड़ रुपये के बड़े घोटाले का गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग उठाई। उन्होंने दावा कि वे इसके तथ्य जुटा चुके हैं। इनका जल्द ही सामने आकर खुलासा किया जाएगा। दुष्यंत चौटाला ने दावा किया कि प्रदेश की मंडियों में खरीदार नहीं हैं। पहले प्रदेश में करीब 1300 मिल पीआर धान की खरीदारी करते थे। अब मात्र 600 धान की खरीद कर रहे हैं। इससे खरीद और उठान बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पानीपत की इसराना मंडी में अब भी पीआर धान खरीद के इंतजार में पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि धान खरीद में घोटाला कर केंद्र सरकार को चुना लगाया है। वे इस बारे में प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर इसकी सीबीआई जांच की मांग करेंगे। एसआईआर में सरकार वोट डकैती को दबा रही पूर्व उप मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा ने बड़े स्तर पर फर्जी वोट बनवाकर चुनाव जीता और पकड़े जाने के डर से बाद में वैध वोट कटवा दिए। यह वोट चोरी नहीं बल्कि वोट डकैती है। सरकार इन सब विषयों को ढकने के लिए एसआईआर लेकर आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में 5.50 लाख से अधिक और पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में करीब 70 हजार वोट काटे गए हैं। उन्होंने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, हर जिले में फिरौती और गोली मारने की घटनाओं के आधार पर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। राष्ट्रीय महासचिव देवेंद्र कादियान ने आश्वासन दिया कि 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में होने वाली जेजेपी स्थापना दिवस रैली में पानीपत जिले से भारी संख्या में लोग भाग लेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव सुरेश काला, जिलाध्यक्ष रामनिवास पटवारी, जिला प्रवक्ता बिजेंद्र सहरावत, सुरेंद्र धौला, कप्तान जागलान, गीता पलड़ी, सरिता मोर, कृष्ण चंदौली, धर्मवीर राठी, बलराज देशवाल, राजेंद्र जैलदार, बलकार देशवाल, शेर सिंह खर्ब, मनु मान, अजय बिंझौल, सतबीर रिसालू व कार्यालय सचिव लहना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लखनऊ: आगरा एक्ससप्रेसवे पर हादसा, क्रेन से खींचकर से हटाई गई बस

महराजगंज: बसंतपुर खुर्द गांव में दो कमरों का ताला तोड़कर चोरी

देवरिया: बरहज रेलवे स्टेशन की बदहाली को लेकर दूसरे दिन भी धरने पर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता

जम्मू: भाजपा की पदयात्रा, गूंजे 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' के नारे

गोरखपुर: श्री विष्णु महायज्ञ में हवन-पूजन और परिक्रमा करते श्रद्धालु

विज्ञापन

देवरिया: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

फरीदाबाद में टैक्सी चालक की हत्या का खुलासा, केस दर्ज होने के दो घंटे में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

भाजपा सरकार में लेखपाल से लेकर उच्च अधिकारी तक भ्रष्टाचार में लिप्त : शिवपाल यादव

महराजगंज: चिरैयाकोट में दो बाइकों की भीषण टक्कर, एक युवक की मौत

बस्ती: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की मां को दी श्रद्धांजलि

मंझनपुर में सपा नेताओं ने मुलायम सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि

हांसी में कांग्रेस नेताओं को डिटेन किए जाने पर रोष, सरकार विरोधी नारेबाजी

कठेला थाने के आवासीय भवन के लिए 3.16 करोड़ जारी,41.17 फीसदी बढ़ी लागत

महराजगंज: आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने जिला अस्पताल में दिया धरना

फरीदाबाद में सुरक्षित अंडरपास छोड़ पटरी पार कर रहे लोग

अमर उजाला की ओर से जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित

01 Oct 2026

हाथरस के मेला श्रीदाऊजी महाराज में कवि प्रताप फौजदार की कविताओं ने गुदगुदाया

जम्मू: सांबा में किसानों को फूलों की व्यावसायिक खेती का प्रशिक्षण, आधुनिक तकनीकों की दी जानकारी

पौखाल महाविद्यालय में लगातार 13वीं बार NSUI का परचम, पूरा पैनल निर्विरोध

गुरुग्राम: दुकानदार पर हमला करने वाले आरोपी एक सप्ताह बाद भी पकड़ से बाहर

जम्मू-कश्मीर: महाराजा हरि सिंह की 131वीं जयंती पर नौशेरा में उमड़ा जनसैलाब, निकली विशाल रैली

नारनौल: जयपुर मंडल के पांच स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म उन्नयन, अमरपुर जोरासी का भी शामिल

अलीगढ़ में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जनसमस्याओं पर केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद सख्त, अफसरों को दी हिदायत

चंबा: एचआरटीसी कर्मचारियों का विरोध तीसरे दिन भी जारी, अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

सोनीपत में हटाई गई स्टॉलों को लेकर दुकानदार नाराज, विधायक ने लिया यातायात व्यवस्था का जायजा

Kishtwar: किश्तवाड़ में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, सरकूट से रघुनाथ मंदिर तक निकली भव्य शोभायात्रा

सिक्किम से राहत सामग्री लेकर नेपाल पहुंची टीम का काकरभिट्टा में स्वागत

फरीदाबाद में बुखार का बढ़ा प्रकोप: कई घरों में दो-दो लोग बीमार, स्वाइन फ्लू के 10 मामले

रुद्रप्रयाग: सरस रेस्टोरेंट से आर्थिक को मजबू कर रहीं मातृशक्ति, सालाना हो रही 12-13 लाख की आमदनी

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed