{"_id":"6ac699cedbbdb0b57204cc2a","slug":"video-mla-called-jcb-and-resolved-waterlogging-issue-when-villagers-waded-into-mud-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कीचड़ में उतरे ग्रामीण तो विधायक ने बुलाई जेसीबी, जलभराव की समस्या का कराया समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कीचड़ में उतरे ग्रामीण तो विधायक ने बुलाई जेसीबी, जलभराव की समस्या का कराया समाधान
मथुरा के ब्लॉक के गांव दतिया में बदहाल सड़क और जलभराव पर आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा विधायक ने दूर किया। उन्होंने जेसीबी और मजदूर लगाकर जलभराव का निदान करवा दिया है। अब उन्होंने पीडब्ल्यूडी द्वारा जल्द ही सड़क को भी दुरस्त कराने का आश्वासन दिया है। मंगलवार को गांव में जलभराव की सूचना पर पहुंचे विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह के सामने ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए थे। एक ग्रामीण ने जलभराव में उतरकर कीचड़ भी उछालना शुरु कर दिया था। इसके विरोध पर झगड़े की स्थिति में विधायक ने मामला शांत कराया। इसका वीडियो भी काफी वायरल हुआ था। वहीं विधायक ने ग्राम पंचायत सचिव, बीडीओ, तहसीलदार, विकास प्राधिकरण और पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं को भी मौके पर बुला लिया। उन्होंने तत्काल जेसीबी और मजदूर बुलाकर पानी की निकासी का स्थायी समाधान करा दिया। इसके बाद विधायक ने पानी के नीचे सामने दिखाई दी जर्जर सड़क की पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं को जल्द मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक के साथ प्रधान-सचिव और पंचायतीराज विभाग पर भी उपेक्षा के आरोप लगाए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।