{"_id":"6a96e133a7049f35c00b6578","slug":"video-mathura-viral-video-rpf-jawan-saves-passenger-being-dragged-alongside-moving-train-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चलती ट्रेन के साथ घिसट रहा था युवक, प्लेटफार्म पर सहम गए यात्री; सिपाही ने ऐसे बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चलती ट्रेन के साथ घिसट रहा था युवक, प्लेटफार्म पर सहम गए यात्री; सिपाही ने ऐसे बचाई जान
जिंदगी और मौत के बीच महज कुछ पलों का फासला था। चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में एक यात्री का संतुलन बिगड़ा और वह ट्रेन के गेट से लटक गया। नीचे पटरी और तेजी से आगे बढ़ती ट्रेन को देख आसपास मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। ऐसे नाजुक क्षण में आरपीएफ कांस्टेबल हरकेश मीना देवदूत बनकर सामने आए और अपनी जान की परवाह किए बिना यात्री को सुरक्षित खींच लिया। उनकी तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना 31 अगस्त की है। मथुरा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर चार से ट्रेन संख्या 14726 मथुरा-भिवानी पैसेंजर रवाना हो रही थी। इसी दौरान पीछे के जनरल कोच में एक यात्री ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया। पैर फिसलने से वह संतुलन खो बैठा और ट्रेन के गेट से लटक गया। एसीपी रोकथाम ड्यूटी में तैनात आरपीएफ कांस्टेबल हरकेश मीना ने खतरे को भांपते ही तत्काल यात्री को पकड़कर ट्रेन से सुरक्षित दूर खींच लिया। यात्री को कोई चोट नहीं आई, हालांकि वह घटना से बेहद घबरा गया था और अपना नाम-पता बताने की स्थिति में नहीं था। प्राथमिक उपचार से इनकार करने के बाद उसे सुरक्षित ट्रेन में बैठाकर गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। आरपीएफ जवान की बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा की यात्रियों ने सराहना की। रेलवे ने यात्रियों से चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।