{"_id":"6a9692d29a914b3aa9079e55","slug":"video-una-women-congress-protest-nari-nyay-suman-thakur-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना में महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, सुमन ठाकुर बोलीं- नारी को मिले पुरुषों के समान अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना में महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, सुमन ठाकुर बोलीं- नारी को मिले पुरुषों के समान अधिकार
नारी न्याय और महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार एवं अवसर देने की मांग को लेकर मंगलवार को ऊना जिला मुख्यालय में महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। सर्किट हाउस और कार्यालय परिसर के बाहर बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुईं। कार्यकर्ताओं ने हाथों में मांगों से संबंधित तख्तियां लेकर नारेबाजी की और महिलाओं के अधिकारों की आवाज बुलंद की।
प्रदर्शन का नेतृत्व महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सुमन ठाकुर ने किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार देता है, लेकिन व्यवहारिक तौर पर आज भी महिलाओं को कई क्षेत्रों में असमानता और भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है।
सुमन ठाकुर ने कहा कि समय के साथ समाज में व्यापक बदलाव आया है। आज महिलाएं घर-परिवार की जिम्मेदारियां निभाने के साथ शिक्षा, रोजगार, व्यापार, राजनीति, प्रशासन, सेना और परिवहन सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित कर रही हैं। महिलाएं ड्राइवर, ट्रक ड्राइवर, रेलगाड़ी चालक और विमान पायलट जैसे क्षेत्रों में भी अपनी पहचान बना रही हैं।
उन्होंने कहा कि आज ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां महिलाएं अपनी क्षमता साबित न कर रही हों। नारी के योगदान के बिना समाज के समग्र विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। इसके बावजूद कई जगह महिलाओं को पुरुषों के समान अवसर और अधिकार नहीं मिल पा रहे हैं।
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब महिलाओं और पुरुषों के बीच बराबरी की प्रतिस्पर्धा होती है तो कई बार महिलाओं को पीछे धकेलने के प्रयास किए जाते हैं। इस तरह की असमानता और भेदभाव को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने केंद्र सरकार से महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के साथ उनकी जरूरतों को प्राथमिकता देने की मांग की। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन और समाज के प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं को समान प्रतिनिधित्व और अवसर मिलना चाहिए।
सुमन ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार नारी न्याय, महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा की आवाज उठा रहे हैं। महिला कांग्रेस इस अभियान के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने केंद्र सरकार से महिलाओं के हित में प्रभावी कदम उठाने और उन्हें पुरुषों के समान अधिकार एवं अवसर सुनिश्चित करने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।