{"_id":"6a8c6e3c7e17c81c1d0c9c03","slug":"video-mathura-players-shine-in-all-india-karate-championship-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में मथुरा के खिलाड़ियों का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में मथुरा के खिलाड़ियों का जलवा
लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 22 और 23 अगस्त को आयोजित दो दिवसीय ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में जिले खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन के तत्वावधान में किया गया। बालिका वर्ग में ओवी अमोल सात वर्ष ने 20 किग्रा स्वर्ण, विहा लोकरे नौ वर्ष ने 25 किग्रा में रजत, झलक सनोरिया ने 30 किग्रा में कांस्य, भूमि सनोरिया ने 35 किग्रा में रजत, खुशी ने 12 वर्ष 55 किग्रा में कांस्य तथा आर दर्शना ने 14 वर्ष 40 किग्रा में कांस्य पदक जीता। मानसी चौधरी ने वरिष्ठ वर्ग के 60 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। बालक वर्ग में ऑरिक पांजा और शिवराज ने काता एवं कुमिते में दो-दो स्वर्ण पदक जीते। ऋतुराज, प्रनव अमोल, धीरज, तेजश, आर भरतवाजन और चिराग जोशी ने भी स्वर्ण पदक हासिल किए। रुद्र गर्जे ने काता और कुमिते में दो स्वर्ण पदक जीते। कार्तिक व आयुष जाना ने रजत, जबकि मयंक कुमार और अंशोमन ने कांस्य पदक प्राप्त किया। कोच अभिषेक, पंकज और कुणाल ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। खिलाड़ियों की सफलता पर जिला कराटे संघ के अध्यक्ष डॉ. अरविंद चितोरिया, सचिव प्रेमपाल सिंह, कोषाध्यक्ष अर्जुन सिंह, सह-सचिव अनेक बाबू, सदस्य शुभम वर्मा और अरुण सहित खेलप्रेमियों ने बधाई दी। मथुरा लौटने पर पदक विजेता खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।