{"_id":"6a8c6181eb2acc2588019666","slug":"viral-video-of-narrator-indresh-upadhyay-appeal-to-make-braj-free-of-meat-and-alcohol-2026-08-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ब्रज हो मांस-मदिरा मुक्त: 'गिरिराज परिक्रमा में कपड़ों पर लगे ऐसे दाग', कथावाचक इंद्रेश ने कर दी बड़ी अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रज हो मांस-मदिरा मुक्त: 'गिरिराज परिक्रमा में कपड़ों पर लगे ऐसे दाग', कथावाचक इंद्रेश ने कर दी बड़ी अपील
Mon, 24 Aug 2026 08:56 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 24 Aug 2026 08:56 PM IST
सार
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने गिरिराज महाराज की दंडवती परिक्रमा का उल्लेख करते हुए कहा कि परिक्रमा के दौरान उनके कपड़ों पर कई जगह गुटखा, पान और तंबाकू की छींटें मिलीं। उन्होंने कहा कि वृंदावन में इन चीजों को बंद करने के लिए सत्ता, प्रशासन और सरकार से भी बात की जानी चाहिए।
विज्ञापन
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह ब्रज क्षेत्र को मांस-मदिरा सहित तंबाकू उत्पादों से मुक्त कराने की बात कहते नजर आ रहे हैं। उन्होंने ब्रज को मांस-मदिरा मुक्त कराने की मांग को लेकर धरने पर बैठे एक ब्रजवासी का भी उल्लेख किया और सभी कथा वाचकों से इस मुद्दे पर एकजुट होने की बात कही।
वायरल वीडियो में इंद्रेश उपाध्याय कह रहे हैं कि ब्रज पहुंचने पर उन्हें जानकारी हुई कि एक ब्रजवासी भाई ब्रज क्षेत्र को मांस-मदिरा से मुक्त कराने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी जब उक्त व्यक्ति अनशन पर बैठे थे, तब उन्होंने बागेश्वर वाले महाराज और देवकीनंदन महाराज के साथ अपनी कथाओं में उनका स्मरण किया था। अब दोबारा अनशन शुरू किए जाने पर उन्होंने कहा कि ब्रज को लेकर उनकी चिंता सभी ब्रजवासियों की चिंता है।

Trending Videos
इंद्रेश उपाध्याय ने वीडियो में कहा कि वृंदावन में मांस-मदिरा के साथ बीड़ी, पान, गुटखा और तंबाकू पर भी रोक लगनी चाहिए। उन्होंने गिरिराज महाराज की दंडवती परिक्रमा का उल्लेख करते हुए कहा कि परिक्रमा के दौरान उनके कपड़ों पर कई जगह गुटखा, पान और तंबाकू की छींटें मिलीं। उन्होंने कहा कि वृंदावन में इन चीजों को बंद करने के लिए सत्ता, प्रशासन और सरकार से भी बात की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि कथा वाचक अपनी कथाओं में श्रद्धालुओं को वृंदावन आने की मर्यादा और धार्मिक भाव के बारे में बताते हैं। वह स्वयं भी सभी कथा वाचकों से इस विषय में बात करेंगे और सभी मिलकर सरकार के सामने अपनी मांग रखेंगे। उन्होंने ब्रज को मांस-मदिरा मुक्त कराने के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही।