फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   crowd of devotees thronged Banke Bihari Temple on Ekadashi in vrindavan in mathura

बांकेबिहारी मंदिर: ठाकुरजी के दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गलियों में पैर रखने की भी नहीं मिली जगह

Mon, 24 Aug 2026 08:33 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 24 Aug 2026 08:33 PM IST
सार

पुत्रदा एकादशी के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु व्रत रखकर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन करने पहुंचे। हाथों में पूजा सामग्री लिए श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए राधे-राधे का जयघोष लगाते हुए मंदिर की ओर बढ़ते रहे। ठाकुरजी की मनोहारी छवि के दर्शन कर भक्त भाव-विभोर नजर आए। 

विज्ञापन
crowd of devotees thronged Banke Bihari Temple on Ekadashi in vrindavan in mathura
बांकेबिहारी के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में सोमवार को विश्व प्रसिद्ध ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से लेकर शाम तक मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर के आसपास की गलियों में भी पैर रखने तक की जगह नहीं रही। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने ठाकुर श्रीबांकेबिहारी लाल के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। ठाकुरजी के सुंदर रुप को दिखने के लिए जहां श्रद्धालु बेताब रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन


 

एकादशी के विशेष पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। मंदिर परिसर के साथ ही आसपास के बाजार और प्रमुख मार्ग दिनभर भक्तों से भरे रहे। हाथों में पूजा सामग्री लिए श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए राधे-राधे का जयघोष लगाते हुए मंदिर की ओर बढ़ते रहे। ठाकुरजी की मनोहारी छवि के दर्शन कर भक्त भाव-विभोर नजर आए। पुत्रदा एकादशी के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु व्रत रखकर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन करने पहुंचे। मंदिर में ठाकुरजी का श्रृंगार भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करता रहा। 

 

दर्शन के दौरान भक्तों ने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन और पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं सुचारु दर्शन व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए गए। मंदिर के आसपास पुलिस और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती रही। प्रमुख मंदिर मार्गों और बाजारों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। मंदिर और आसपास की गलियों में लगातार राधे-राधे के जयकारे गूंजते रहे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed