{"_id":"68727e3da0714ddde50a004c","slug":"video-lord-krishna-sitting-in-gold-silver-swing-in-dwarkadhish-temple-2025-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: स्वर्ण-रजत हिंडोले में विराजे राजाधिराज, जयकारों की रही गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: स्वर्ण-रजत हिंडोले में विराजे राजाधिराज, जयकारों की रही गूंज
मथुरा में पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में सावन मास में राजाधिराज ने स्वर्ण एवं रजत हिंडोलों में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। मंदिर के प्रवेश द्वार के पास स्थापित हिंडोलों में विभिन्न स्वरूप में आराध्य के दर्शन कर भक्तजन निहाल हुए और जयकारे लगाने लगे। ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया के सावन मास में हिंडोले और घटाओं के कार्यक्रम मंदिर में होते हैं जिनका निर्धारण मंदिर के गोस्वामी डॉक्टर वागिश कुमार महाराज और नरेश द्वारा किया जाता है। शनिवार को वेदांत कुमार महाराज एवं सिद्धांत कुमार महाराज द्वारा यह आयोजन किया गया है। उसी के तहत सावन द्वितीय कृष्ण पक्ष के दिन ठाकुर द्वारिकाधीश महाराज को स्वर्ण और रजत हिंडोले में विराजमान होकर विशेष दर्शन भक्तों को दिए। द्वारिकाधीश मंदिर के प्रवेश द्वार के अंदर आकर्षक हिंडोले में राजाधिराज ने भगवान मुरली मनोहर के रूप में विराजमान होकर दर्शन दिए। स्वर्ण के हिंडोला के दोनों ओर हिंडोलों में एक तरफ भगवान राधाकृष्ण और दूसरी तरफ लड्डू गोपाल विराजमान हुए। आराध्य की मनोहारी स्वरूप के दर्शनों की एक झलक पाने के लिए भक्तजन आतुर दिखे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।