{"_id":"6ae9c2bbd745186dfb0040a5","slug":"video-liquor-sold-to-excise-officer-at-overrate-fined-75000-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आबकारी अधिकारी को ही ओवररेट में बेची शराब, लगा 75 हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आबकारी अधिकारी को ही ओवररेट में बेची शराब, लगा 75 हजार जुर्माना
मथुरा। शराब की तय कीमत से अधिक वसूली करने पर आबकारी विभाग ने बठैन मोड़ स्थित कंपोजिट मदिरा दुकान के अनुज्ञापी पर 75 हजार रुपये अर्थदंड लगाया है। जिला आबकारी अधिकारी उपेंद्र सिंह ने स्वयं गोपनीय खरीद कर ओवररेटिंग पकड़ी। साथ ही भविष्य में गड़बड़ी मिलने पर लाइसेंस निलंबित करने की चेतावनी दी है।
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के निर्देशों पर आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब और ओवररेटिंग के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आईजीआरएस पोर्टल और मोबाइल पर मिली शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिला आबकारी अधिकारी ने थाना कोसीकलां क्षेत्र की कंपोजिट मदिरा दुकान बठैन मोड़ पर गोपनीय खरीद की। जांच में विक्रेता द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक धनराशि वसूलने की पुष्टि हुई। इस पर संबंधित अनुज्ञापी को नोटिस जारी कर 75 हजार रुपये का अर्थदंड आरोपित किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि दोबारा ओवररेटिंग मिलने पर अनुज्ञापन निलंबित करने के साथ विधिक कार्रवाई भी की जाएगी। जिला आबकारी अधिकारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में ओवररेटिंग और अवैध मदिरा के खिलाफ औचक निरीक्षण व प्रवर्तन कार्रवाई जारी रहेगी। अनियमितता मिलने पर नियमानुसार जुर्माना और अन्य कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।