{"_id":"6b079adc0a1423db7206ec1e","slug":"video-kosi-immersed-in-the-spirit-of-devotion-on-nimbark-jayanti-a-grand-procession-was-taken-out-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: निम्बार्क जयंती पर भक्ति के रंग में रंगा कोसी, निकली भव्य शोभायात्रा।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: निम्बार्क जयंती पर भक्ति के रंग में रंगा कोसी, निकली भव्य शोभायात्रा।
कोसीकलां। श्री निम्बार्क भगवान की 5122 वीं जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जगद्गुरु निम्बार्काचार्य पीठाधीश्वर श्याम शरण देवाचार्य श्रीजी महाराज के सानिध्य में निकाली गई यात्रा में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर पुण्य लाभ कमाया।
शोभायात्रा शाम 4 बजे रामनगर स्थित तोताराम मन्दिर से बैंड-बाजों की मधुर धुनों पर बलदेवगंज, घंटाघर, शेरगढ़ तिराहा, एएल फ्लैक्स गैलरी के सामने होती हुई,अग्रसेन चौक, थाना रोड, सब्जीमंडी, मैन बाजार, तलाब शाही स्थित श्री बिहारी जी मंदिर पर संपन्न हुई। इससे पूर्व नगर के विभिन्न स्थानों पर नगरवासियों और भक्तों तथा रामलीला संस्थान के संरक्षक हरीओम गुप्ता, संयोजक बॉबी ठाकुर, अध्यक्ष गिर्राज चौधरी, मंत्री हैप्पी गर्ग, अनुराग तायल, नवल भगतजी आदि ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में कोकिलावन के शनिदेव मंदिर श्रीमहंत प्रेमदास महाराज, गिरी बाबा ने बग्गी में सवार होकर चल रहे थे। बिहारीजी, राधाकृष्ण की झांकी सभी को मोह रही थी। अग्रवाल सभा अध्यक्ष संजीव जाविया, मोहन अग्रवाल सीए, देशबुधु अग्रवाल, जगदीश शर्मा, अन्नू वैद्य, कमल किशोर वार्ष्णेय, जीतू आढ़ती, राहुल सोनी, मनीष गुप्ता, अंकित गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, जगदीश अग्रवाल आदि साथ चल रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।