Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   One-Year-Old Girl Injured After Dilapidated Building Balcony Collapses Near Banke Bihari Temple vrindavan

बांकेबिहारी मंदिर के पास गिरा छज्जा: दर्शन के लिए लाइन में खड़ी मासूम भक्त हुई लहूलुहान, हालत गंभीर

Sun, 29 Nov 2026 01:37 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 29 Nov 2026 01:37 PM IST
सार

छज्जे का मलबा गिरने से बच्ची के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। अचानक हुए हादसे से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। 

विज्ञापन
One-Year-Old Girl Injured After Dilapidated Building Balcony Collapses Near Banke Bihari Temple vrindavan
छज्जा गिरने से गंभीर घायल हुई मासूम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे गाजियाबाद के श्रद्धालु परिवार के साथ रविवार को बड़ा हादसा हो गया। कतार में खड़ी एक वर्षीय बच्ची के सिर पर जर्जर भवन के छज्जे का हिस्सा गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। लहूलुहान हालत में बच्ची को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र अंतर्गत वसुंधरा कॉलोनी निवासी अमित अपने परिवार के छह सदस्यों के साथ बांकेबिहारी के दर्शन के लिए वृंदावन आए थे। रविवार को परिवार के सभी सदस्य मंदिर जाने के लिए फलाहारी बाबा वाली गली में दर्शन की कतार में खड़े थे। इसी दौरान गली स्थित एक जर्जर भवन के छज्जे पर बैठे बंदर ने उछलकूद की। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

बंदर की हलचल से छज्जे का एक हिस्सा टूटकर नीचे कतार में खड़ी अमित की एक वर्षीय पुत्री अर्पिता के ऊपर जा गिरा। छज्जे का मलबा गिरने से बच्ची के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। अचानक हुए हादसे से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। पिता अमित आनन-फानन में घायल अर्पिता को लेकर रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों द्वारा बच्ची का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed