Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Mathura News
›
Hindu Mahasabha activists arrive to perform purification rituals in Chhata Tehsil of Mathura following offering of Namaz
{"_id":"69f22373cfc16df42002b0d1","slug":"video-hindu-mahasabha-activists-arrive-to-perform-purification-rituals-in-chhata-tehsil-of-mathura-following-offering-of-namaz-2026-04-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: छाता तहसील में नमाज का मामला गरमाया, गंगाजल से शुद्धिकरण करने पहुंचे हिंदू महासभा के कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: छाता तहसील में नमाज का मामला गरमाया, गंगाजल से शुद्धिकरण करने पहुंचे हिंदू महासभा के कार्यकर्ता
मथुरा के छाता तहसील परिसर में पिछले दिनों एक युवक द्वारा नमाज अदा करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को शुद्धिकरण करने जा रहे अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। इस पर उनकी पुलिस प्रशासन से सड़क पर तीखी नोकझोंक हुई। प्रयागराज (संगम) से कांवड़ में गंगाजल और गाय का गोबर लेकर तहसील का शुद्धिकरण करने जा रहे हिंदू महासभा के पदाधिकारियों को पुलिस ने सीओ छाता भूषण वर्मा की मौजूदगी में हाईवे स्थित जैंत थाने के पास बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। आगरा जिलाध्यक्ष मीरा राठौर और मंडल अध्यक्ष नितेश भारद्वाज के नेतृत्व में पहुंचे दर्जनों कार्यकर्ता की सीओ व एसडीएम छाता वैभव गुप्ता से तीखी नोकझोंक हुई। हिंदू महासभा के नेताओं ने आरोप लगाया कि घटना के 5 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। काफी देर तक चले हंगामे के बाद एसडीएम छाता को कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। इसके बाद कार्यकर्ता लौट गए। विरोध प्रदर्शन में सौरव शर्मा, अवतार सिंह गिल, विपिन राठौर, मनीष कुमार और नीतीश भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।