{"_id":"6ab7dcf50ae6ba5ebe04e28d","slug":"video-girl-students-presented-street-play-under-seva-sankalp-abhiyan-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सेवा संकल्प अभियान के तहत छात्राओं ने दी नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सेवा संकल्प अभियान के तहत छात्राओं ने दी नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को कस्बे के बस स्टैंड पर राजकीय महाविद्यालय की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। छात्राओं ने स्वच्छता का संदेश देते हुए लोगों को आसपास का वातावरण साफ रखने और स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं मांट विधायक राजेश चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन को सेवा, समर्पण और जनकल्याण के लिए समर्पित किया गया है। सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा की ओर से जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में स्वच्छता को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनोहर लाल अग्रवाल ने किया। इस दौरान बीडीओ अभिमन्यु सेठ, राकेश चौधरी, धीरेंद्र पाल सिंह, देशराज सिंह, दीपक शास्त्री, चतुर सिंह, नरेंद्र प्रधान आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।