{"_id":"6a96bd2fa8d781a39903b340","slug":"video-flower-prices-rise-in-mathura-for-kanha-birth-anniversary-celebrations-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मथुरा में कान्हा के जन्मोत्सव पर फूलों से महकेगा ब्रज, बढ़ी मांग के बीच दाम चढ़ने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मथुरा में कान्हा के जन्मोत्सव पर फूलों से महकेगा ब्रज, बढ़ी मांग के बीच दाम चढ़ने के आसार
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के करीब आते ही धर्मनगरी का फूल बाजार महकने लगा है। ठाकुरजी के श्रृंगार, मंदिरों की सजावट और झांकियों को भव्य बनाने के लिए फूलों की मांग तेजी से बढ़ रही है। धर्मनगरी में फूलों की बढ़ती मांग को देखते हुए कारोबारियों ने दिल्ली, मुंबई-दादर, बंगलूरू, रतलाम, देहरादून और मंदसौर समेत विभिन्न शहरों से फूल मंगाने शुरू कर दिए हैं। व्यापारियों का कहना है कि जन्माष्टमी के दिन तक फूलों के दामों में और बढ़ोतरी हो सकती है। होली गेट स्थित गोविंदगंज फूल मंडी में इन दिनों गुलाब 50 रुपये, गेंदा 40 रुपये, मोगरा 800 रुपये, कनेर 300 रुपये, कुंद 500 रुपये, गुलाब बटर 350 रुपये और गोदावरी 200 रुपये प्रति किलो बिक रही है। कमल 15 से 20 रुपये प्रति फूल की दर से बिक्री हो रही है। विदेशी फूलों की मांग भी बढ़ी हुई है। मंडी में टाटा गुलाब 350 रुपये, ऑर्किड 350 रुपये, रजनीगंधा 300 रुपये, जरबेरा 100 रुपये और कार्नेशन 250 रुपये प्रति बंडल के हिसाब से बिक रहे हैं। फूल कारोबारियों के अनुसार जन्माष्टमी पर मोगरा, गुलाब, गेंदा, चमेली और कमल की सबसे अधिक मांग रहती है। इसी वजह से आने वाले दिनों में इनके दामों में और इजाफा होने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।