{"_id":"68a33a02fb7d0e1737098f02","slug":"video-flood-in-up-instructions-to-evacuate-six-villages-in-mathura-2025-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मथुरा में बढ़ा यमुना का जलस्तर...छह गांव खाली करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मथुरा में बढ़ा यमुना का जलस्तर...छह गांव खाली करने के निर्देश
मथुरा में लगातार जलस्तर बढ़ने से यमुना नदी उफान पर है। इससे कई क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। नौहझील के कई गांवों में यमुना का पानी घुस गया है। बाढ़ जैसे हालात बनने के बाद अधिकारियों ने करीब छह गांवों के ग्रामीणों से घर छोड़ने को कहा गया है। वृंदावन में यमुना में नाव चलाने और श्रद्धालुओं को स्नान करने पर रोक लगा दी है। साथ ही यमुना किनारे बनीं दुकानों को भी खाली करने को कहा गया है। इधर, विश्राम घाट पर आरती स्थल तक पानी पहुंच गया है। सोमवार शाम को यमुना का जलस्तर 165.79 मीटर दर्ज किया गया है, जो खतरे के निशान से महज 21 सेंटीमीटर कम है। नौहझील क्षेत्र के अतिसंवेदनशील गांव अड्डा मीणा, फिरोजपुर, मांगलखोर, अड्डा जाटव, छिनपारई और अड्डा मल्हान आते हैं। इन गांवों में बीते दो दिन में ग्रामीणों के घरों तक पानी पहुंच गया है। सोमवार को अधिकारियों ने करीब 11 हजार की आबादी वाले इन गांवों के ग्रामीणों से घर खाली करने को कहा है। अधिकारियों ने प्रत्येक गांव में जाकर लाउडस्पीकर के माध्यम घर खाली करने की घोषणा की, लेकिन ग्रामीण गांव खाली करने को तैयार नहीं हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।