{"_id":"68a2e02eb73dc0040e0b6167","slug":"video-btech-student-committed-suicide-2025-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: बीटेक के छात्र ने किया सुसाइड, हॉस्टल में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: बीटेक के छात्र ने किया सुसाइड, हॉस्टल में मचा हड़कंप
भिवानी के टीआईटी कॉलेज में बीटेक तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे छात्र ने छात्रावास के कमरे में रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं, मृतक के चाचा के बयान दर्ज कर पुलिस ने इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
चरखी दादरी निवासी 21 वर्षीय निशांत भिवानी के टीआईटीएस कॉलेज में बीटेक तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। पिछले तीन सालों से वह यहां छात्रावास में ही रह रहा था। रविवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे छात्रावास के वार्डन व छात्रों ने निशांत को कमरे में बंद पाया तो इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ निशांत को फंदे से नीचे उतारा।
निशांत ने रस्सी के सहारे छात्रावास के कमरे में पंखे से लटककरअपनी जान दी। मृतक के चाचा उदय सिंह ने बताया कि निशांत दो भाई हैं। उसका एक छोटा भाई है जो पढ़ाई कर रहा है। वहीं निशांत के पिता हरियाणा रोडवेज में बतौर परिचालक नौकरी करते हैं। निशांत ने किस वजह से आत्महत्या की है, इसकी वजह का अभी खुलासा नहीं हुआ है। वहीं बीटीएम पुलिस चौकी के जांच अधिकारी एचसी जय वीर ने बताया कि मृतक के चाचा उदय सिंह के बयान दर्ज कर शव का सोमवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस ने इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।