{"_id":"68a2e09308f830c5bc0eccb1","slug":"video-rain-in-mahendragarh-2025-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में तेज हवा के साथ बारिश शुरू, उमस भरी गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में तेज हवा के साथ बारिश शुरू, उमस भरी गर्मी से मिली राहत
महेंद्रगढ़ क्षेत्र में सोमवार को दोपहर बाद एक बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू होने से पिछले एक सप्ताह से पड़ रही उमसभरी गर्मी से राहत मिली। तेज हवा के झोंकों के साथ हुई बारिश के कारण खेतों में पकी खड़ी बाजरे की फसल पर गिरने का भय बना है। मौसम विभाग की ओर से आगामी 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई जा रही है। अगस्त माह के अंतिम सप्ताह तक मानसून सक्रिय रहेगा।
इस समय महेंद्रगढ़ जिले में करीब तीन लाख एकड़ में बाजरे की फसल 90 प्रतिशत तक पक चुकी है। किसान अब पकी हुई फसल की कटाई शुरू करने के लिए मौसम के खुलने का इंतजार कर रहे थे। अधिक समय तक बारिश का दौर चलता है तो बाजरे की फसल गिरने व देरी से कटाई शुरू होने से उत्पादन भी प्रभावित हो सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।