{"_id":"68a2dec47540ff60220cc9f2","slug":"video-dead-body-of-man-from-shahjahanpur-found-in-a-blue-drum-in-rajasthan-2025-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में नीले रंग के ड्रम में मिला शाहजहांपुर के युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में नीले रंग के ड्रम में मिला शाहजहांपुर के युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र के गांव नवदिया नवाजपुर निवासी हंसराम का शव राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले की आदर्शनगर कॉलोनी में नीले रंग के ड्रम में मिला है। रविवार देर रात के बाद उनके घर खबर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। मां उर्मिला ने बताया कि बेटे का कभी बहू से कोई विवाद नहीं हुआ था। क्या हुआ है, कुछ पता नहीं। खेमकरन उर्फ पप्पू का 36 वर्षीय पुत्र हंसराम कश्यप भट्ठे पर मजदूरी करता था। करीब 15 दिन पहले ही मां उर्मिला देवी से उसने बात कर रक्षाबंधन पर परिवार समेत घर आने का वादा किया था। घटना के बाद मृतक की पत्नी-बच्चे व मकान मालिक का बेटा लापता है। रात में ही पिता खेमकरन, बहन विमला कश्यप व गांव के डॉ.रमेश वर्मा राजस्थान के लिए रवाना हो गए। मां उर्मिला देवी ने बताया कि बहू ज्याेति से हंसराम का कोई विवाद नहीं था। दोनों एक-दूसरे को काफी चाहते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।