{"_id":"6aef48e43b311065f50f3d79","slug":"video-firecracker-market-set-up-for-diwali-dm-and-ssp-inspect-security-arrangements-2026-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दिवाली पर सजा पटाखा बाजार, डीएम और एसएसपी ने परखे सुरक्षा इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दिवाली पर सजा पटाखा बाजार, डीएम और एसएसपी ने परखे सुरक्षा इंतजाम
त्योहारी सीजन के मद्देनजर शनिवार को रामलीला मैदान में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने अस्थाई पटाखों की दुकानों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने दुकानों पर अग्निशमन यंत्रों की कार्यशीलता, एक्सपायरी डेट, बालू-पानी के इंतजाम और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की स्थिति को बारीकी से परखा तथा अग्निशमन कर्मियों से सुरक्षा उपकरणों के संचालन प्रदर्शन भी देखा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा और निर्धारित मानकों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही एसएसपी ने पुलिस बल को भीड़ नियंत्रण और आसपास के क्षेत्रों में निरंतर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए ताकि सभी लोग बिना किसी व्यवधान के सुरक्षित माहौल में पर्व मना सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।