{"_id":"6ab7dcffe88fbbc5c60240c8","slug":"video-encroachments-removed-from-old-bus-stand-to-holi-gate-in-mathura-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मथुरा में पुराने बस स्टैंड से होली गेट तक हटाया गया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मथुरा में पुराने बस स्टैंड से होली गेट तक हटाया गया अतिक्रमण
मथुरा शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए शनिवार को नगर निगम की टीम ने कड़ा रुख अपनाया। नगर आयुक्त ओजस्वी राज के सख्त निर्देशों के बाद हरकत में आए अधिकारियों ने शहर के प्रमुख मार्ग पर व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। कार्रवाई का नेतृत्व अपर नगर आयुक्त प्रियंका सिंह ने किया। अभियान के तहत पुराने बस स्टैंड से लेकर होली गेट चौराहे तक सड़क और फुटपाथ पर किए गए अस्थायी व स्थायी अवैध कब्जों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल एवं स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद रहा, जिससे अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। अपर नगर आयुक्त प्रियंका सिंह ने कहा कि सार्वजनिक रास्तों पर अवैध कब्जे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और जुर्माना लगाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।