Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Proposal to construct a new temple for Thakur Shri Banke Bihari

Mathura News: ठा. श्रीबांकेबिहारी का नया मंदिर बनाने का प्रस्ताव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Proposal to construct a new temple for Thakur Shri Banke Bihari
वृंदावन। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर मंगलवार को लक्ष्मण शहीद सभागार में हाईपावर्ड कमेटी की 22वीं बैठक हुई। बैठक में आराध्य का नया भवन बनाने का प्रस्ताव रखा गया। मंदिर की आय-व्यय, आठ करोड़ रुपये की धनराशि के उपयोग, गोस्वामी और सेवायतों के अतिथियों के प्रवेश तथा दर्शन व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन

बैठक में मंदिर के चार्टर्ड अकाउंटेंट की ओर से प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर मंदिर की धनराशि के उपयोग का मुद्दा प्रमुखता से उठा। बताया गया कि वित्तीय प्रावधानों के तहत 31 मार्च 2027 तक करीब आठ करोड़ रुपये की धनराशि ठाकुरजी से संबंधित कार्यों में खर्च की जानी है, जिससे कर संबंधी लाभ प्राप्त किया जा सके। इस धनराशि का उपयोग ठाकुरजी से जुड़े विस्तार कार्यों और श्रद्धालुओं के आगमन पर सुविधाएं विकसित करने में किए जाने के सुझाव पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी, एसएसपी और अन्य अधिकारियों की अनुपस्थिति के चलते इस विषय पर अंतिम निर्णय नहीं हो सका। बैठक में मंदिर से जुड़े उत्सवों और शोभायात्राओं की व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई। बिहार पंचमी के उत्सव को भव्यता से मनाने के लिए आठ लाख रुपये की धनराशि खर्च करने की स्वीकृति दी गई। वहीं, पिछली बार शोभायात्रा में बैंड संचालकों की ओर से फिल्मी गाने बजाए जाने की शिकायत का भी संज्ञान लिया गया। कमेटी की ओर से स्पष्ट किया गया कि शोभायात्राओं में फिल्मी गानों का प्रसारण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। कमेटी के अध्यक्ष अशोक ने बताया कि ऐसे बैंड पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सेवायत सदस्य ने खड़े किए कई सवाल
सेवायत सदस्य हिमांशु गोस्वामी ने बैठक में कहा कि मंदिर परिसर में सुरक्षाकर्मियों द्वारा महिलाओं के साथ छेड़खानी और पुलिसकर्मियों द्वारा श्रद्धालुओं से अभद्रता किए जाने की शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। 14 दिसंबर को ठाकुर बांके बिहारी महाराज के प्राकट्योत्सव के आयोजन के लिए कम से कम 11 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया जाना चाहिए। इससे कम बजट में आयोजन की समुचित व्यवस्था संभव नहीं है। उन्होंने मंदिर में आने वाले आम श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने की व्यवस्था को प्राथमिकता देने की मांग की। उन्होंने कहा कि 22 वीं बैठक होने के बाद धरातल पर काम नहीं नजर आ रहे हैं। नगर निगम और विद्युत विभाग को हर बैठक में निर्देश दिए जाते हैं लेकिन काम पूरा नहीं होता।



नए मंदिर का दिया सुझाव- 50 एकड़ जमीन मांगी
सेवायत सदस्य हिमांशु गोस्वामी ने प्रस्तावित कॉरिडोर के वैकल्पिक प्रस्ताव भी कमेटी के सामने रखा। उन्होंने सरकार से 50 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने और वहां संप्रदाय का नया मंदिर बनवाने की मांग की। उनका कहना था कि ऐसा विकल्प तैयार किया जाए, जिससे वृंदावन की कुंज गलियां सुरक्षित रहें, किसी का घर न उजड़े, किसी का रोजगार न छिने और कॉरिडोर की जद में आने वाले प्राचीन मंदिरों को तोड़ने की नौबत न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed