Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BJP Plans 20,150 Social Media Experts Across 403 UP Assembly Seats for 2027 Polls

403 सीटों पर भाजपा की डिजिटल फौज: हर विधानसभा में 50 सोशल मीडिया एक्सपर्ट, मोबाइल पर भी चुनावी जंग

Wed, 18 Nov 2026 02:34 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 18 Nov 2026 02:34 PM IST
सार

भाजपा ने यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर डिजिटल प्रचार मजबूत करने की योजना बनाई है। प्रत्येक सीट पर 50 सोशल मीडिया विशेषज्ञों की तैनाती का प्रस्ताव है, जिसके तहत कुल 20,150 लोग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पार्टी की गतिविधियों और एजेंडे को पहुंचाएंगे।
 

विज्ञापन
BJP Plans 20,150 Social Media Experts Across 403 UP Assembly Seats for 2027 Polls
भाजपा की बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चुनावी महाभारत जीतने के लिए भाजपा अब मैदान के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है। चुनाव प्रचार में सोशल मीडिया की बढ़ती भूमिका को देखते हुए पार्टी प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर 20 हजार से अधिक लोगों की फौज उतारेगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सोशल मीडिया की बारीकियों को समझने वाले 50 लोगों की तैनाती की जाएगी। इस तरह पूरे प्रदेश में कुल 20,150 लोग डिजिटल माध्यमों से पार्टी के एजेंडे और नीतियों को जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे।
विज्ञापन


परखम स्थित पंडित दीनदयाल गो-अनुसंधान केंद्र में आयोजित भाजपा की दो दिवसीय योजना बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन के दौरान सोशल मीडिया को अहम हथियार बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि अब चुनाव केवल जनसभाओं, रैलियों, जनसंपर्क और परंपरागत प्रचार तक सीमित नहीं रह गया है। फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, यूट्यूब और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म भी जनमत तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन


खासकर जेन-जी यानी नई पीढ़ी के युवाओं पर सोशल मीडिया का व्यापक प्रभाव है। युवा राजनीतिक मुद्दों, नेताओं के विचारों और चुनावी वादों की जानकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से हासिल कर रहे हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों के लिए इस वर्ग तक पहुंच बनाना बड़ी चुनौती और अवसर दोनों है। छोटे वीडियो, रील, इन्फोग्राफिक्स और लाइव संवाद के जरिये युवाओं को जोड़ने की रणनीति बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल के वर्षों में सोशल मीडिया के माध्यम से राजनीतिक पहचान बनाने वाले नए राजनीतिक समूहों की सक्रियता ने भी भाजपा का ध्यान खींचा है। पार्टी अब डिजिटल प्रचार को केवल सूचना प्रसार का माध्यम नहीं, बल्कि जनसंवाद और चुनावी रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा मान रही है। मैदान में कार्यकर्ता जहां घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करेंगे, वहीं डिजिटल टीम सोशल मीडिया पर पार्टी की गतिविधियों, उपलब्धियों और विचारों को लोगों तक पहुंचाएगी। इस तरह आगामी चुनाव में राजनीतिक मुकाबला जमीन के साथ मोबाइल स्क्रीन पर भी दिखाई देगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed