{"_id":"6aba7bdae0686f454c02acd5","slug":"video-congress-protests-demanding-resignation-of-chief-election-commissioner-gyanesh-kumar-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मथुरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मथुरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को मथुरा-वृंदावन महानगर कांग्रेस कमेटी ने महानगर अध्यक्ष पं. यतेंद्र मुकद्दम के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने करीब 200 से 250 बाइकों के काफिले के साथ शहर में विरोध मार्च निकाला। महानगर कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ बाइक मार्च होलीगेट चौराहा पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर विरोध जताया। इसके बाद काफिला शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने ज्ञापन प्राप्त किया। पं. यतेंद्र मुकद्दम ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र और जनता के विश्वास का महत्वपूर्ण आधार हैं। चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस निर्वाचन व्यवस्था में पारदर्शिता और संवैधानिक संस्थाओं की जवाबदेही की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठा रही है। पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल के पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर ने कहा कि निर्वाचन व्यवस्था लोकतंत्र की बुनियाद है। लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति जनता का विश्वास कायम रहना जरूरी है। चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाना चाहिए। कांग्रेस इस मुद्दे पर अपना संघर्ष जारी रखेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।