{"_id":"6aa3c14a6c3170478107b00e","slug":"video-college-gate-canopy-collapses-during-repair-work-two-workers-seriously-injured-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गोवर्धन में बड़ा हादसा...मरम्मत के दौरान राष्ट्रीय इंटर कॉलेज की छजली गिरी, दो मजदूर गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गोवर्धन में बड़ा हादसा...मरम्मत के दौरान राष्ट्रीय इंटर कॉलेज की छजली गिरी, दो मजदूर गंभीर
गोवर्धन। जतीपुरा मार्ग स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को मरम्मत कार्य के दौरान अचानक मुख्य गेट की छजली भरभराकर नीचे गिर गई। हादसे के समय गेट पर मरम्मत कार्य कर रहे दो मजदूर मलबे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हुए हादसे से कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया गया कि राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में इन दिनों मरम्मत का कार्य चल रहा है। शुक्रवार को मजदूर मुख्य गेट की छजली पर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक छजली का हिस्सा भरभराकर नीचे आ गिरा। इसके नीचे काम कर रहे दो मजदूर मलबे की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।