{"_id":"6acb6d6566a01bd79b0dde1f","slug":"video-ceremonial-procession-featuring-551-auspicious-kalash-was-taken-out-during-the-autumnal-navratri-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शारदीय नवरात्र में 551 मंगल कलशों के साथ निकाली शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शारदीय नवरात्र में 551 मंगल कलशों के साथ निकाली शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत
शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को कस्बा मांट में पथवारी मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में काली माता की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। 551 मंगल कलशों के साथ निकली शोभायात्रा में बैंड-बाजे और आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। कस्बे में जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने माता काली की आरती उतारी और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। धार्मिक उल्लास के बीच निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पथवारी मंदिर सेवा समिति के सदस्य राहुल अग्रवाल ने बताया कि समिति की ओर से प्रतिवर्ष नवरात्र के पहले दिन यह आयोजन किया जाता है। रविवार रात को पथवारी मंदिर परिसर में विशाल देवी जागरण का आयोजन किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।