{"_id":"6aa27b052ce6322cf7068850","slug":"video-baldev-chhath-festival-preparations-begin-with-grand-kalash-yatra-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ब्रज के राजा दाऊजी महाराज के जन्मोत्सव की धूम, कलश शोभायात्रा से शुरू हुआ बलदेव छठ महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ब्रज के राजा दाऊजी महाराज के जन्मोत्सव की धूम, कलश शोभायात्रा से शुरू हुआ बलदेव छठ महोत्सव
बलदेव। ब्रज के राजा ठाकुर श्री दाऊजी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले बलदेव छठ महोत्सव की तैयारियां जोरों पर है। 17 सितंबर को होने वाले बलदेव छठ पर्व के उपलक्ष्य में श्री कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ गुरुवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा श्री दाऊजी महाराज मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कथा स्थल पहुंची। शोभायात्रा में श्रद्धालु बैंड-बाजों की धुन पर भजन-कीर्तन करते हुए नाचते-गाते चल रहे थे। महिलाओं ने पारंपरिक लहंगा-फरिया धारण कर ब्रजवासी स्वरूप में सज-धजकर सिर पर कलश रखे, भजन-कीर्तन करते हुए यात्रा में भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।