{"_id":"6af8a7a31d13eb48530399ed","slug":"video-asian-para-games-medalist-ram-ratan-singh-felicitated-in-mathura-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"मथुरा: एशियन पैरा गेम्स में पदक विजेता राम रतन सिंह को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: एशियन पैरा गेम्स में पदक विजेता राम रतन सिंह को किया सम्मानित
एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतकर देश और जनपद का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी राम रतन सिंह का शनिवार को गणेशरा स्थित स्व. मोहन पहलवान स्टेडियम में स्वागत और सम्मान किया गया। एशियन पैरा गेम्स 2026 में राम रतन सिंह ने पुरुषों की डिस्कस थ्रो की एफ-51 स्पर्धा में 10.35 मीटर दूर चक्का फेंककर कांस्य पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर भारत के साथ मथुरा का गौरव भी बढ़ा है। सम्मान समारोह में उप जिला क्रीड़ा अधिकारी आजाद सिंह, कमल किशोर सुमन, एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव जय सिंह, कोच दलवीर कौन्तेय, दिनेश चंद, पवन कुमार शर्मा, विनोद यादव, प्रकाश सिंह, वीरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह परिहार और उमाशंकर गौतम मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।