{"_id":"6ad0ff2899d846a7cf0e4778","slug":"video-asha-workers-boycott-work-over-12-point-demands-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 12 सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकत्रियों का कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 12 सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकत्रियों का कार्य बहिष्कार
मथुरा में आशा कार्यकत्रियों एवं आशा संगिनी फैसिलिटेटर ने 12 सूत्री मांगों को लेकर बृहस्पतिवार से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। ऑल आशा एवं आशा संगिनी कार्यकत्री सेवा समिति ने जिलाध्यक्ष ममता देवी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यकत्रियों ने मांगें पूरी होने तक काली पट्टी बांधकर विरोध जारी रखने की बात कही। प्रमुख मांगों में आशा कार्यकत्रियों का मानदेय 21 हजार और संगिनी फैसिलिटेटर का 26 हजार रुपये प्रतिमाह करने, राज्य कर्मचारी का दर्जा देने तथा परिवार सहित कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग शामिल है। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आवास व शौचालय, संगिनी फैसिलिटेटर को इलेक्ट्रिक स्कूटी, मोबाइल फोन व 250 रुपये में अनलिमिटेड डाटा, 30 दिन के कार्य का भुगतान, एनसीडी के बकाया भुगतान का निस्तारण और प्रोत्साहन राशि दोगुनी करने की मांग की गई। प्रदर्शन में रिकी शर्मा, अनीता चौधरी, नीरज शर्मा, शशि बाला, कामिनी देवी, साधना शर्मा और राजकुमारी आदि मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।