{"_id":"6a99a7b9cfb6d83013062564","slug":"video-ahead-of-janmashtami-pythons-were-found-at-two-locations-in-the-city-and-rescued-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जन्माष्टमी से पहले निकले शहर में दो जगह पर अजगर, किए गए रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जन्माष्टमी से पहले निकले शहर में दो जगह पर अजगर, किए गए रेस्क्यू
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के आयोजनों की धूम के बीच शासन-प्रशासन के अधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। शहर के साथ पूरा ब्रज मंडल श्री कृष्ण जन्मोत्सव के आनंद में डूबा हुआ है। इसी बीच बृहस्पतिवार को शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर विशालकाय अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर वन्यकर्मियों ने दोनों अजगरों का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। यहां बृहस्पतिवार सुबह मसानी रोड पर गोकुल रेस्टोरेंट के निकट स्थित एक औद्योगिक इकाई के परिसर में अजगर निकल आया। फैक्ट्री परिसर में अजगर दिखाई देने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने काम रोककर तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे वन्यकर्मी पदम सिंह राजू ने अजगर का रेस्क्यू किया। दूसरी घटना बृहस्पतिवार देर रात तारसी क्षेत्र में हुई। यहां पुलिस चौकी के सामने स्थित एक घर के अंदर अजगर निकल आया। इसकी सूचना वन विभाग को मिली। सूचना पर वन्यकर्मी पदम सिंह राजू मौके पर पहुंचे और अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू किया। दोनों अजगरों को रेस्क्यू के बाद गांव बाद के पास स्थित जंगलों में उनके सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।