मथुरा के सौंख कस्बा की अग्रवाल समाज के द्वारा होने वाले चार दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव को लेकर सजातीय बंधु तैयारियों में जुट गए है। इस दौरान शोभायात्रा में शामिल होने वाले 18 राजकुमारों सहित विभिन्न झांकियों के स्वरूपों को चयनित किया जाएगा। पदाधिकारी अग्रबंधओं को महोत्सव में आने के लिए निमंत्रण देंगे। अग्रवाल समाज के तत्वावधान में चार दिवसीय श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव का आयोजन स्थानीय अग्रवाल सेवा सदन में 11 अक्टूबर से धूमधाम से किया जाएगा। इसमें 11 अक्टूबर को कलश यात्रा, हवन यज्ञ व ध्वज पूजन व जादूगर शो, 12 को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, महिला डांडिया नृत्य और बूगी-बूगी डांस प्रतियोगिता, 13 को महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा, 14 को प्रतिभा सम्मान व समापन समारोह आयोजित किया जायेगा। कमेटी पदाधिकारी शोभायात्रा में निकलने वाले 18 राजकुमारों और अन्य झांकियों के स्वरूपों की चयन प्रक्रिया पर विचार विमर्श किया गया। अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने बताया कि अग्रसेन जयंती महोत्सव में विभिन्न स्वरूपों का किरदार निभाने वाले कलाकारों और अग्रसेन महाराज, कुलदेवी लक्ष्मी देवी, अग्रगौत्र के प्रतीक 18 राजकुमारों को चयन के लिए फॉर्म भरे जाएंगे। मंत्री विशेष अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव में डांडिया नृत्य के साथ छोटे-छोटे बच्चों की खेलकूद सहित डांस प्रतियोगिता कराई जायेगी। इस मौके पर उपाध्यक्ष अभिषेक गर्ग, उप मंत्री वैभव गर्ग, कोषाध्यक्ष जुगलकिशोर गोयल, नवीन अग्रवाल, अनिल बंसल,कृष्ण कुमार, संतोष, प्रेमसागर लोहिया, संटी अग्रवाल, रवि अग्रवाल, शिवकुमार गर्ग, रामू, बंटी अग्रवाल, त्रिलोकी सिंघल आदि उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।