{"_id":"6aef4d768cc06a995c047564","slug":"video-71-special-puja-trains-provided-relief-to-passengers-during-diwali-and-chhath-2026-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दिवाली और छठ पर 71 पूजा स्पेशल ट्रेनों ने यात्रियों को दी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दिवाली और छठ पर 71 पूजा स्पेशल ट्रेनों ने यात्रियों को दी राहत
दीपावली और छठ पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की 71 पूजा स्पेशल ट्रेनें राहत लेकर आई हैं। अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को सफर के लिए नए विकल्प मिले हैं। इससे नियमित ट्रेनों पर त्योहार के दौरान बढ़ने वाला दबाव कुछ कम हुआ है। हालांकि, सामान्य ट्रेनों के जनरल कोचों में अब भी यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। आगरा मंडल की ओर से संचालित इन विशेष ट्रेनों में कई मथुरा जंक्शन होकर गुजर रही हैं। इनमें खजुराहो-हजरत निजामुद्दीन, खड़की-हजरत निजामुद्दीन, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-मथुरा जंक्शन और सोगरिया-मथुरा स्पेशल शामिल हैं। इन ट्रेनों के संचालन से झांसी, राजस्थान और दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिल रही है। सोगरिया-मथुरा अनारक्षित स्पेशल छह से 20 नवंबर तक संचालित की जा रही है। वहीं, खजुराहो-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल 18 नवंबर तक चलेगी। इन ट्रेनों से त्योहार पर घर जाने और वापस लौटने वाले यात्रियों को सहूलियत मिल रही है। स्टेशन निदेशक सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि आगरा मंडल के विभिन्न स्टेशनों से 71 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इनमें मथुरा जंक्शन भी शामिल है। यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।