{"_id":"6acf87ee8109f9b01b03ef1a","slug":"video-410-students-learned-fire-extinguishing-and-disaster-rescue-techniques-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 410 विद्यार्थियों ने सीखे आग बुझाने और आपदा में बचाव के तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 410 विद्यार्थियों ने सीखे आग बुझाने और आपदा में बचाव के तरीके
मथुरा में आपदा के समय सतर्कता और सही जानकारी बड़े हादसों को भी टाल सकती है। अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर मंगलवार को जीडी पब्लिक स्कूल औरंगाबाद में 410 विद्यार्थियों को अग्नि सुरक्षा और आपदा प्रबंधन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
शिविर का आयोजन नागरिक सुरक्षा विभाग की वार्डन पोस्ट और नेशनल डिजास्टर एंड फायर सेफ्टी फाउंडेशन ने किया। इसमें पोस्ट वार्डन एवं मास्टर ट्रेनर अशोक यादव ने घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने पर बचाव के उपाय का प्रदर्शन किया। उन्होंने सूती कपड़े, गीले बोरे और बाल्टी तकनीक से आग पर काबू पाने के ढंग बताए। वहीं अग्निशामक यंत्र के प्रयोग का पास नियम को समझाया। उन्होंने कहा कि पूर्व तैयारी, सतर्कता और सही जानकारी से हादसे टाले जा सकते हैं। सभी को प्राथमिक उपचार एवं अग्निशमन का जरुरी ज्ञान होना चाहिए। इसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने आग बुझाने का अभ्यास भी किया। संचालन फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष जयवीर यादव ने किया। स्कूल प्रबंधक गिराज कुमार ने आभार जताया। इसमें राष्ट्रीय सचिव शेखर शाक्य, पवन प्रकाश, पंकज गर्ग, गुलशेर, राम सैनी, ताहिर खान, शुभम कुमार एवं निवेश्वरी का सहयोग रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।