{"_id":"6b096728740bceba120d7ffd","slug":"video-40000-devotees-from-braj-support-the-kar-seva-preparations-now-underway-to-garner-support-in-ayodhya-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कार सेवा में ब्रज के 40 हजार भक्तों का समर्थन, अब अयोध्या में समर्थन जुटाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कार सेवा में ब्रज के 40 हजार भक्तों का समर्थन, अब अयोध्या में समर्थन जुटाने की तैयारी
श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर कार सेवा के संकल्प को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने कार सेवा के समर्थन में जनसमर्थन जुटाना शुरू कर दिया है। उन्होंने प्रेसवार्ता में ‘कृष्ण लला हम जाएंगे, गुंबद तोड़ गिराएंगे’ का नारा देते हुए कार सेवा का संकल्प दोहराया। साथ ही दावा किया कि ब्रज क्षेत्र में अब तक 40 हजार भक्त कार सेवा के समर्थन में जुड़ चुके हैं। स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए आंदोलन को व्यापक स्वरूप दिया जाएगा। ब्रज क्षेत्र में समर्थन जुटाने के बाद अब अयोध्या जाकर संतों और श्रद्धालुओं से संपर्क किया जाएगा। वहां भी कार सेवा के लिए समर्थन जुटाने की योजना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए भक्तों को एकजुट किया जा रहा है। उन्होंने कार सेवा की तैयारियों का जिक्र करते हुए बताया कि इसके लिए एक हजार हथौड़े, कुदाल और अन्य उपकरण मंगाए गए हैं। इन तैयारियों के जरिए उन्होंने कार सेवा के अपने संकल्प को दोहराया। प्रेसवार्ता में दिए गए बयानों से श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। अब अयोध्या में समर्थन जुटाने की प्रस्तावित मुहिम पर सबकी नजर रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।