{"_id":"6ad0ff4f09a89211c408e7e9","slug":"video-two-clothing-showrooms-caught-fire-late-at-night-at-christian-tiraha-in-the-city-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मैनपुरी के क्रिश्चियन तिराहे पर देर रात को कपड़े के दो शोरूम में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मैनपुरी के क्रिश्चियन तिराहे पर देर रात को कपड़े के दो शोरूम में लगी आग
शहर के क्रिश्चियन तिराहे पर देर रात को कपड़े के दो शोरूम में लगी आग ने बर्बादी के निशान छोड़ दिए हैं। शोरूम में कपड़ों की जगह बिखरे हुए राख के टुकड़े उसे हादसे का एक-एक मंजर बयां कर रहे हैं। एक तरफ इन शोरूम में आग लग रही थी, तो वहीं आसपास के शोरूम संचालकों की धड़कनें भी बढ़ रही थी, उन्हें चिंता सता रही थी कि कहीं ये आग उनके बसे बसाए व्यापार को राख न कर दे। रात करीब 11:45 बजे क्रिश्चियन तिराहे पर मौजूद एक मार्केट के कुंज बिहारी शोरूम की भूतल की दुकान में शॉर्ट सर्किट हुआ और तेज धमाके के साथ आग लग गई। दुकान बंद होने की वजह से किसी को इस आग का अंदेशा नहीं हुआ। देखते ही देखते इस आग ने शोरूम की पहली दूसरी और तीसरी मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयंकर थी कि उसके पास में मौजूद सिक्का कलेक्शन में भी आग लग गई और उसके प्रथम, द्वितीय व तृतीय तल के गोदाम में रखा हुआ सारा सामान आग की भयंकर लपटों के साथ जलने लगा। घटना की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। काफी देर तक जिले की फायर ब्रिगेड आग बुझाने में लगी रही लेकिन आग की लपटों के सामने उनकी एक न चली, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने आसपास के फिरोजाबाद, इटावा और फर्रुखाबाद जिलों से भी फायर ब्रिगेड वाहन मौके पर बुलाई, जिसके बाद 8 से 10 फायर ब्रिगेड से करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत कर आग को काबू किया जा सका। कुंज बिहारी कलेक्शन के संचालक ऋषभ गुप्ता त्योहार से पहले सामान लेने के लिए सूरत गए थे। उन्हें जब इसकी घटना की सूचना मिली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। ऋषभ ने बताया कि उन्होंने बाजार से 30 से 40 लाख का माल ले लिया था और उसे मैनपुरी आने के लिए भेज दिया गया था। शोरूम में लगी आग ने उनके सारे सपनों को खाक कर दिया। वह उम्मीद में थे कि इस त्यौहार उनकी अच्छी बिक्री होगी। वहीं गनीमत रही कि नया माल पहुंचा नहीं था वरना वह भी जलकर खाक हो जाता। सिक्का कलेक्शन के संचालक देवेश को जब यह सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंच गए, पुलिस के साथ वह भी आग बुझाने में जुट गए। काफी देर तक प्रयास करते रहे। सालों में तैयार किया गया उनका यह व्यापार उनकी आंखों के सामने ही राख हो रहा था लेकिन देवेश आंखों से बस यह तमाशा ही देख पा रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।