{"_id":"6ad11421ea2af15fc10b8978","slug":"paddy-in-the-mandi-gets-soaked-due-to-light-rain-accompanied-by-cold-winds-mainpuri-news-c-25-1-agr1063-1187474-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: ठंडी हवाओं के साथ हल्की बारिश से मंडी में भीगा धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: ठंडी हवाओं के साथ हल्की बारिश से मंडी में भीगा धान
Thu, 15 Oct 2026 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
फोटो 43 बारिश के बाद औंछा मंडी में टूटी टिन शेड के नीचे रखे भीगे हुए धान के बोरे। संवाद
मैनपुरी। जिले के कई इलाकों में बृहस्पतिवार शाम करीब 6 बजे से बादल छाने लगे और तेज ठंडी हवाएं चलने लगीं। कुसमरा, औंछा और अन्य इलाकों में हल्की बारिश हुई। मंडी में धान लेकर आए किसानों को फसल की चिंता सताने लगी। औंछा मंडी में टूटी टीन शेड के नीचे रखा धान भीग गया। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई थी। सुबह से ही तेज धूप निकलने लगी। शाम करीब 6 बजे घने बादल छाने लगे और ठंडी हवा चलने लगी। इसके बाद कई इलाकों में आंधी के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। औंछा और कुसमरा में हल्की बूंदाबांदी से मौसम ठंडा हो गया। औंछा की कृषि मंडी में किसान धान बेचने के लिए लेकर आए थे। मंडी में मौजूद टिन शेड के नीचे उनका धान रखा था लेकिन उसके टूटे होने की वजह से बारिश में धान भीग गया तो किसान परेशान होने लगे। किसान रवि कुमार ने बताया कि प्रशासन ने मंडी में आने वाले किसानों की फसल के बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किया। टिन शेड टूटा होने की वजह से तिरपाल से धान बचाना पड़ा। इसके बावजूद कई किसानों का धान भीग गया।
विज्ञापन