{"_id":"6ab579ad70511c60c30860e7","slug":"video-police-encounter-with-three-accused-involved-in-teacher-murder-all-three-arrested-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शिक्षक की हत्या करने वाले आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक को लगी गोली; तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शिक्षक की हत्या करने वाले आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक को लगी गोली; तीन गिरफ्तार
मैनपुरी में 21 सितंबर को थाना एलाऊ क्षेत्र के अजीतगंज दिवनपुर रोड पर शिक्षक की हत्या में वांछित तीन आरोपियों को पुलिस ने आधी रात को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इसमें एक आरोपी को गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। वहीं अन्य दो आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने बताया कि शिक्षक हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमों का गठन किया गया था। इसमें सफलता पाते हुए सीओ सिटी, कोतवाली प्रभारी, सर्विलांस प्रभारी और थाना एलाऊ एसओ को सूचना मिली थी कि अजीतगंज बाईपास रोड पर हत्या के आरोपी देखे गए हैं, जिसके बाद चेकिंग शुरू की गई। आरोपियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग करना शुरू कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें एक आरोपी अजय उर्फ शहंशाह के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया उसके साथ ही दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि आरोपियों के पास से शिक्षक की हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिए गए हैं। इसके अलावा उन्होंने शिक्षक की हत्या करना कबूल किया है। आरोपियों पर विधिक कार्रवाई की जा रही है और पूछताछ के आधार पर जो अन्य तथ्य मिले हैं उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।