फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Indiscriminate firing outside the house; youth shot in the chest.

Mainpuri News: घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, युवक के सीने में लगी गोली

Thu, 24 Sep 2026 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Indiscriminate firing outside the house; youth shot in the chest.
फोटो 1 पीजीआई सैफई में भर्ती गोली लगने से घायल अर्पित। संवाद
करहल। कस्बे में किशनी रोड पर बुधवार देर रात बेखौफ बदमाशों ने एक घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला दी। शीशा तोड़ते हुए एक गोली दूसरी मंजिल की खिड़की के पास खड़े अर्पित कुमार के सीने में जा लगी। परिजन उसे पीजीआई सैफई ले गए। एसपी ग्रामीण ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पुलिस ने एक हमलावर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

घायल अर्पित के पिता सुनील कुमार ने बताया कि बुधवार रात करीब 10:20 बजे 5-6 गाड़ियों से आए हथियारों से लैस बदमाशों ने घर के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दिया। बेटा अर्पित कुमार मकान की दूसरी मंजिल पर खड़ा था। एक गोली शीशे की खिड़की को तोड़ती हुई सीधे बेटे के सीने में जा लगी। वह लहूलुहान होकर गिर गया, उसे उपचार के लिए पीजीआई सैफई में भर्ती कराया। पीड़ित सुनील कुमार ने करहल निवासी सम्यक उर्फ लव, संकेत उर्फ लल्ला, आशीष यादव, सौरभ उर्फ टिल्लू और अंशुल पाल व 4-5 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस ने दबिश देकर एक हमलावर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पड़ोसी युवक से हुआ था विवाद
घायल अर्पित के चाचा अवधेश ने बताया कि एक-दो दिन पहले पड़ोसी बॉबी का कुछ लड़कों से किसी बात पर विवाद हुआ था। इसी विवाद के कारण ये लोग यहां आए थे। पड़ोसी के घर पर भी फायरिंग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
गोलियों की गूंज से सहमा किशनी रोड
रात करीब 10:20 बजे जब लोग सोने की तैयारी में थे, तभी अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाका गूंज उठा। घर में मौजूद लोग जान बचाने के लिए कमरों में छुपने को मजबूर हुए। प्राथमिकी में 20-25 राउंड गोलियां चलने की बात कही गई है।


वर्जन
पीजीआई सैफई में घायल अर्पित खतरे से बाहर है। एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
अभिषेक तिवारी, एसपी ग्रामीण

फोटो 1 पीजीआई सैफई में भर्ती गोली लगने से घायल अर्पित। संवाद

फोटो 1 पीजीआई सैफई में भर्ती गोली लगने से घायल अर्पित। संवाद

फोटो 1 पीजीआई सैफई में भर्ती गोली लगने से घायल अर्पित। संवाद

फोटो 1 पीजीआई सैफई में भर्ती गोली लगने से घायल अर्पित। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed